वामनद्वादशी
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- यह व्रत चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर करना चाहिए। इसमें विष्णु देवता की पूजा करनी चाहिए। उस दिन उपवास किया जाता है।
- इसमें विष्णु जी के पाद से सिर तक प्रत्येक अंग पर विभिन्न नाम [१] श्वेत यज्ञोपवीत, छत्र, चप्पल एवं माला से युक्त वामन की स्वर्णिम प्रतिमा की पूजा होती है।
- दूसरे दिन प्रात: 'विष्णु वामन के रूप में प्रसन्न हों' के साथ प्रतिमा का दान करना चाहिए। जिसके साथ मार्गशीर्ष मास से आरम्भ कर क्रम से 12 नामों का [२] उच्चारण करना चाहिए।
- इससे पुत्रहीन को पुत्र, धन चाहने वाले को धन प्राप्त होता है। [३] कुछ ग्रन्थों के अनुसार वामन एकादशी को प्रकट हुए थे। इन मतों के लिए देखिए। [४]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|