अरण्य द्वादशी
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी को अरण्य द्वादशी व्रत किया जाता है।
- राजमार्तण्ड[१] में बताया गया है कि नारियाँ हाथ में पंखे एवं तीर लेकर अरण्य (वन) में घूमती हैं।
- गदाधरपति[२] में इसे स्कन्दषष्ठी भी कहा गया है।
- तिथिव्रत; विन्ध्यवासिनी एवं स्कन्द की पूजा करनी चाहिये।[३]
- ऐसी मान्यता है कि अरण्यद्वादशी का व्रत करने वाले अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कमल-नाल, कन्दमूल एवं फलों का सेवन करते हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
अन्य संबंधित लिंक
|