नित्यानंद स्वामी (राजनीतिज्ञ)  

नित्यानंद स्वामी (राजनीतिज्ञ)
पूरा नाम नित्यानंद स्वामी
जन्म 27 दिसम्बर 1927
जन्म भूमि नारनौल, हरियाणा
मृत्यु 12 दिसम्बर, 2012
मृत्यु स्थान देहरादून, उत्तराखंड
पति/पत्नी चंद्रकांता
संतान चार पुत्रियां
नागरिकता भारतीय
पार्टी कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी
पद उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री
कार्य काल 9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001 तक
अद्यतन‎

नित्यानंद स्वामी (अंग्रेज़ी: Nityanand Swami, जन्म: 27 दिसम्बर 1927; मृत्यु: 12 दिसम्बर, 2012) उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता थे।

जीवन परिचय

27 दिसंबर 1927 को नारनौल हरियाणा में जन्मे नित्यानंद स्वामी का अधिकांश जीवन देहरादून में ही बीता। उनके पिता वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में तैनात थे। उनका विवाह चंद्रकांता से हुआ, दोनों की चार पुत्रियां हैं। दिवंगत स्वामी एक कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। यही कारण रहा कि उन्हें 1950 में डीएवी कालेज के अध्यक्ष चुने गए। 50-60 के दशक में वह जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और विभिन्न मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने वकालत को अपना पेशा बनाया। शुरुआत में वह कांग्रेस से जुड़े रहे और बाद में भाजपा से जुड़ गए।

परिवार

नित्यानंद स्वामी की चार बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी एक ही घर में हुई है। ये बेटियां देहरादून के कांवली रोड स्थित आवास पर रहती हैं। नित्यानंद स्वामी भी अपनी इन्हीं दो बेटियों के साथ रहते थे।

राजनीतिक सफ़र

जब 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को अलग किया गया तो उस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी के ही किसी वरिष्ठ नेता को अगले चुनाव तक मुख्यमंत्री बनाया जाना था। इसी क्रम में सबसे ऊपर नाम था नित्यानंद स्वामी का। नित्यानंद स्वामी उत्तराखंड के पहले मनोनित मुख्यमंत्री बने। 9 नंबवर 2000 से 29 अक्टूबर 2001 तक वे प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उनका कुल कार्यकाल 11 महीने 20 दिन रहा। इससे पहले वह वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के उपसभापति रहे और 1992 में सभापति बने। सक्रिय राजनीतिक जीवन के आरंभ में दिवंगत स्वामी वर्ष 1969 में अविभाजित उत्तर प्रदेश राज्य में देहरादून विधानसभा क्षेत्र से विधान परिषद से सदस्य निर्वाचित हुए।

निधन

12 दिसम्बर 2012, बुधवार को सुबह सीएमआई अस्पताल देहरादून में नौ बजकर 35 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 84 वर्ष के थे। मंगलवार रात को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सीय परीक्षण के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=नित्यानंद_स्वामी_(राजनीतिज्ञ)&oldid=641078" से लिया गया