अली पाशा  

अली पाशा यह वह उपाधि है जो उस्मानी तुर्क अपने सरदारों को दिया करते थे। इस तरह की उपाधिवाले ओहदेदार कुल नौ हुए हैं। इसी नाम की दूसरी ऐतिहासिक उपाधि मिस्र के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों को दी जाती है जिनको 'अलीपाशा मुबारक' के नाम से पुकारा जाता है। यह 1823-24 ई. में पैदा हुए। यह एक साधारण वंश के व्यक्ति थे। पहले ये मिस्री तोपखाने में एक अधिकारी हुए और धीरे-धीरे उन्नति करके मंत्री के पद पर पहुँचे। 1844 ई. में फ्रांस गए और मेट्ज के तोपखाने के स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। अली पाशा मुबारक ने मिस्र सरकार के प्रत्येक विभाग में बहुत ज्यादा सुधार किए। इन्हीं के मंत्रित्व में छापेखाने खुले और स्कूलों के लिए पढ़ाई जानेवाली पुस्तकें तैयार की गई। 1891 ई. में उन्होंने सर अलफ्रेड मिलनर के हस्तक्षेप के कारण त्यागपत्र दे दिया और राजनीति से अलग होकर एक साधारण व्यक्ति की तरह जीवन व्यतीत करने लगे। 14 नवंबर, 1893 को उनकी मृत्यु काहिरा में हो गई।

एक और अली पाशा मुहम्मद अमीन तुर्क राजनीतिज्ञ 1815 ई. में कुस्तुंतुनियाँ में पैदा हुए। यह रलीद पाशा के शिष्य थे। लंदन में 1841 ई. में तुर्की राजदूत रहे। पेरिस के सुलहनामें में तुर्की के प्रतिनिधि बनाकर भेजे गए। 1856-61 ई. तक उस्मानिया सल्तनत के मुख्य मंत्री रहे। इन्होंने बहुत सी नई बातें लागू कीं। इनकी मृत्यु 18 सितंबर, 1871 को हुई।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 258 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अली_पाशा&oldid=630173" से लिया गया