राजीव गाँधी खेल रत्न  

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award

राजीव गाँधी खेल रत्न सम्मान भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान का नाम पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया। यह सम्मान 1991-92 में शुरू किया गया। खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता के लिए इस सम्मान की स्थापना की गयी थी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है ताकि वे समाज में अधिक सम्मान प्राप्त कर सकें।

पुरस्कार राशि

इस सम्मान में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नक़द इनाम मिलता है। सन् 2004-05 तक, नक़द रुपयों की संख्या 5,00,000 / - थी। अब यह संख्या 5,00,000 से बढ़ाकर 7,50,000 कर दी गयी है। राजीव गांधी खेल रत्न खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है। भारत का राजीव गांधी खेल रत्न खेल में उपलब्धि के लिए मिलना सम्मान की बात है।

पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची

क्रम वर्ष नाम खेल चित्र
1 1991-92 विश्वनाथन आनन्द शतरंज
2 1992-93 गीत सेठी बिलियर्ड्स
3 1993-94 अप्रदत्त (प्रदान नहीं किया गया)
4 1994-95 होमी मोतीवाला (संयुक्त) नौकायन
4 1994-95 पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त) नौकायन
5 1995-96 कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन
6 1996-97 कुंजारानी देवी (संयुक्त) भारोत्तोलन
6 1996-97 लिएंडर पेस (संयुक्त) टेनिस
7 1997-98 सचिन तेंदुलकर क्रिकेट
8 1998-99 ज्योतिर्मयी सिकदर एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
9 1999-2000 धनराज पिल्लै हॉकी
10 2000-01 पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन
11 2001-02 अभिनव बिंद्रा शूटिंग
12 2002-03 अंजली वेद पाठक (संयुक्त) शूटिंग
12 2002-03 के.एम. बीनामोल (संयुक्त) एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
13 2003-04 अंजु बॉबी जॉर्ज एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
14 2004-05 राज्यवर्धन सिंह राठौर शूटिंग
15 2005-06 पंकज आडवानी बिलियर्ड्स और स्नूकर
16 2006-07 मानवजीत सिंह संधू शूटिंग
17 2007-08 महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट
18 2008-2009 मैरी कॉम (संयुक्त) बाक्सिंग
18 2008-2009 विजेन्द्र सिंह (संयुक्त) बाक्सिंग
18 2008-2009 सुशील कुमार (संयुक्त) कुश्ती
19 2009-10 साइना नेहवाल बैडमिंटन
20 2010-11 गगन नारंग निशानेबाज़ी



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=राजीव_गाँधी_खेल_रत्न&oldid=280313" से लिया गया