हनुमान ठाकुर मंदिर, मणिपुर  

हनुमान ठाकुर मंदिर मणिपुर के धार्मिक व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। इम्फाल की प्राचीन नदी के तट पर बसा हनुमान ठाकुर मंदिर शहर के सबसे अधिक पर्यटकों वाले तीर्थ स्थलों में से एक है।

  • मंदिर महाबली जंगल के आकर्षक और हरे-भरे पेड़ों के बीच स्थापित है और भगवान हनुमान को समर्पित है।
  • इस मंदिर के सामने एक मंडप है जो मुख्य मंदिर की संरचना को लगभग ढक लेता है।
  • पहले मंदिर को ईंटों से बनाया गया था और बाद में पूरे ढांचे पर सीमेंट की एक परत चढ़ाई गयी।
  • यह मंदिर वास्तुकला की विशिष्ट बंगाल शैली में बनाया गया है। इसकी झोपड़ीनुमा संरचना मणिपुर में हिंदू धर्म के रामानंदी पंथ के प्रसार की याद दिलाती है।
  • इसका निर्माण 1725 ई. में मणिपुर के शासक ग़रीब निवाज द्वारा करवाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि राजा ग़रीब निवाज के नेतृत्व में पनपने वाली रामानंदी पंथ उनकी मृत्यु के बाद गायब हो गई थी।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हनुमान ठाकुर मंदिर (हिंदी) incredibleindia.org। अभिगमन तिथि: 10 अक्टूबर, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=हनुमान_ठाकुर_मंदिर,_मणिपुर&oldid=668823" से लिया गया