शहीद मीनार, मणिपुर  

शहीद मीनार, मणिपुर

शहीद मीनार (अंग्रेज़ी: Shahid Minar, Manipur) भारतीय राज्य मणिपुर के इंफाल शहर के केंद्र में वीर टिकेंद्रजीत पार्क में स्थित है। यह मीनार उन सैनिकों की याद में है, जिन्होंने 1891 में एंग्लो-मणिपुर युद्ध में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

  • यह एक लंबा स्मारक है। ये 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए मणिपुर सेना के सिपाहियों के सम्मान में खड़ा किया गया है, जिन्होंने अंग्रेज़ों से मोर्चा थामा था।
  • इस मीनार में तीन ऊर्ध्वाधर खंभे शामिल हैं जो ऊपर की ओर जाकर एक साथ मिल जाते हैं, जिसे तीन पौराणिक ड्रेगन की नक्काशी से सजाया गया है।
  • उद्यान को युवराज वीर टिकेंद्रजीत और जनरल थंगल के सम्मान में बनाया गया था, जो 1891 में अंग्रेजों द्वारा सार्वजनिक रूप से फाँसी पर लटकाए गए थे।
  • वीर टिकेंद्रजीत उद्यान, कंगला किले से इम्फाल के इमा मार्केट के रास्ते पर स्थित है।
  • उद्यान को पोलो मैदान के पूर्वी खंड से बाहर किया गया था। उद्यान एक बेहतरीन जगह है, जहाँ इतिहास प्रेमी शांति से घूम सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=शहीद_मीनार,_मणिपुर&oldid=668171" से लिया गया