भारतीय लम्बाई का परिमाण  

गणित और मापन के बीच घनिष्ट सम्बन्ध है। इसलिये आश्चर्य नहीं कि भारत में अति प्राचीन काल से दोनों का साथ-साथ विकास हुआ। संस्कृत के शुल्ब शब्द का अर्थ नापने की रस्सी या डोरी होता है। अपने नाम के अनुसार शुल्ब सूत्रों में यज्ञ-वेदियों को नापना, उनके लिए स्थान का चुनना तथा उनके निर्माण आदि विषयों का विस्तृत वर्णन है।

भारतीय लम्बाई का परिमाण
72 बिन्दु = 1 इंच
9 इंच = 1 बित्ता या बालिश्त
2 बित्ता = 18 इंच
18 इंच = 1 हाथ
2 बित्ता = 1 हाथ
2 हाथ = 1 गज
1 गज = 0.9144 मी.
1 वर्ग गज = 0.8361 मी. (0.9144 X 0.9144)
सूचिकारों या दर्जियों की रीति
21 इंच = 1 गिरह
4 गिरह = 1 बित्ता या बालिश्त
16 गिरह = 1 गज
भूमि की लम्बाई नापने का परिमाण
22 गज या चार पोल या लाठा = 1 जरीब या चेन (Cubit)
1 जरीब या चेन (Cubit) = 100 कड़ी
उत्तर प्रदेश में भूमि नापने की रीति
एक लाठा = 99 इंच या 8 फ़ीट 3 इंच
20 आनवाँसी = 1 कचवाँसी
20 कचवाँसी = 1 बिस्वाँसी (1 वर्ग लाठा)
20 बिस्वाँसी या 20 वर्ग लाठा = 1 बिस्वा या 1361 ¼ वर्गफीट
20 बिस्वा = 1 बीघा या 3025 वर्ग गज
1 गज इलाही = 33 इंच
66 गज इलाही = 55 गज
1 बीघा = (60×60) वर्ग गज इलाही
1 बीघा = (55×55) वर्ग गज = 3025 वर्ग गज
8 बीघा = 5 एकड़ = 4840×5 या 24,200 वर्ग गज
पश्चिम बंगाल की भूमि नापने की रीति
1 वर्ग हाथ = 1 गण्डा
20 गण्डा = 1 छटाँक
16 छटाँक = 1 काठा
1 काठा = 80 वर्ग गज
80 वर्ग गज (10 गज × 8 गज) या (30 फीट × 24 फीट)
20 काठा = 1 बीघा
1 बीघा = 1600 वर्ग गज
121 बीघा = 40 एकड़
1936 बीघा = 1 वर्ग मील
1 एकड़ = 121/40 बीघा = 3 बीघा 8 छटाँक
पंजाब राज्य की भूमि नापने की रीति
1 करम = 3 हाथ
9 वर्ग करम या 9 सरसाई = 1 मरला
20 मरला = 1 कनाल
4 कनाल = 1 बीघा या 1620 वर्ग गज
2 बीघा = 1 घूमा
मद्रास राज्य की भूमि नापने की रीति
144 वर्ग इंच = 1 वर्ग फीट
2400 वर्ग फीट = 1 मनाई या ग्राउण्ड
24 मनाई या ग्राउण्ड = 1 काणी या 6400 वर्ग गज
484 काणी = 1 वर्ग मील
121 काणी = 160 एकड़
मुम्बई राज्य की भूमि नापने की रीति
39 ¼ वर्ग हाथ = 1 काठी
20 काठी = 1 पाण्ड
20 पाण्ड = 1 बीघा या 3925 वर्ग गज
6 बीघा = 1 रुके
20 रुके =1 चहर


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=भारतीय_लम्बाई_का_परिमाण&oldid=618227" से लिया गया