छोटा इमामबाड़ा लखनऊ  

छोटा इमामबाड़ा लखनऊ
विवरण छोटा इमामबाड़ा को हुसैनाबाद इमामबाड़ा भी कहा जाता है।
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला लखनऊ
निर्माता मोहम्मद अली शाह
निर्माण काल 1837 ई.
अन्य जानकारी छोटे इमामबाड़े में ही मोहम्मद अली शाह की बेटी और दामाद का मक़बरा भी बना हुआ है।

छोटा इमामबाड़ा उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में स्थित है। छोटा इमामबाड़ा को हुसैनाबाद इमामबाड़ा भी कहा जाता है।

निर्माण

छोटा इमामबाड़ा या हुसैनाबाद इमामबाड़े का निर्माण 'मोहम्मद अली शाह' ने करवाया था। छोटा इमामबाड़ा या हुसैनाबाद इमामबाड़ा का निर्माण 1837 ई. में करवाया गया था। यह छोटा इमामबाड़ा के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि मोहम्मद अली शाह को यहीं पर दफनाया गया था। छोटे इमामबाड़े में ही मोहम्मद अली शाह की बेटी और दामाद का मक़बरा भी बना हुआ है।

छोटा इमामबाड़ा

वास्तुकला

छोटे इमामबाड़े की मुख्य चोटी पर एक सुनहरा और बड़ा गुम्बद है। इस इमारत को अली शाह और उसकी माँ का मक़बरा माना जाता है। मक़बरे के विपरीत दूसरी दिशा में 'सतखंड' नाम का एक अधूरा घंटाघर है। कहा जाता है कि 1840 ई. में मोहम्मद अली शाह की मृत्यु के बाद इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया था। उस समय तक 67 मीटर ऊँचे इस घंटाघर की चार मंज़िल ही बन पायी थी। मुस्लिम त्योहार मोहर्रम के अवसर पर इस इमामबाड़े की आकर्षक सजावट की जाती है और पर्यटक उसे देखने आते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=छोटा_इमामबाड़ा_लखनऊ&oldid=605863" से लिया गया