कुशल पाल सिंह को मिले पुरस्कार एवं सम्मान  

कुशल पाल सिंह विषय सूची


कुशल पाल सिंह को मिले पुरस्कार एवं सम्मान
पूरा नाम कुशल पाल सिंह
जन्म 15 अगस्त, 1931
जन्म भूमि बुलंदशहर
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र उद्योगपति
शिक्षा एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
पुरस्कार-उपाधि पद्म भूषण
प्रसिद्धि ‘डीएलएफ इंडिया’ के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी भारत का एकमात्र ‘नाईट गोल्फ क्लब’ और एशिया का सर्वश्रेष्ठ ‘गोल्फ क्लब’ डीएलएफ की खास उपलब्धि है
अद्यतन‎

कुशल पाल सिंह को राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय-स्तर पर बहुत से प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान मिले हैं। इनके रियल स्टेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए 26 जनवरी, 2010 को तत्कालीन भारत सरकार ने अपने सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मनित किया। इन्हें जी.बी. पन्त कृषि विश्वविद्याल ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया। वर्ष 2008 में ‘फोर्चून पत्रिका’ ने इन्हें अपने व्यवसाय से संपत्ति अर्जित करने की दृष्टि से विश्व में सबसे धनी तथा विश्व में 8वां धनी व्यक्ति घोषित किया था। इन्हें दिल्ली के संरचनात्मक विकास में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए दिल्ली सरकार द्वारा ‘दिल्ली-रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2000 में भारत सरकार के इनकम टैक्स विभाग द्वारा दिल्ली क्षेत्र के सबसे ज्यादा टैक्स देने के लिए ‘सम्मान पत्र’ से पुरस्कृत किया गया।[१]

ये बहुत सी सरकारी और गैर-सरकारी समितियों और बोर्डों के परामर्शदाता भी रहे हैं, जैसे- ये चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के केन्द्रीय परामर्शदाता समिति के भी सदस्य रहे हैं। वर्तमान में ये विभिन्न क्षेत्रों में कम करने वालीं लगभग 31 व्यवसायिक कम्पनियों के निदेशक हैं। इनकी कम्पनी ‘डीएलएफ’ आईपीएल जैसी प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रायोजकों में से एक है।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. १.० १.१ कुशल पाल सिंह (हिन्दी) itshindi.com। अभिगमन तिथि: 26 अक्टूबर, 2017।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=कुशल_पाल_सिंह_को_मिले_पुरस्कार_एवं_सम्मान&oldid=610173" से लिया गया