कल्पेनी द्वीप समूह  

कल्पेनी द्वीप समूह लक्षद्वीप में स्थित है। कल्पेनी द्वीप कोचीन से 287 किमी दूरी पर 10°-05’ उत्तर 73°-39’ पूर्व अक्षांश पर है।

जनसंख्या

सन 2001 की जनगणना के अनुसार इस द्वीप की जनसंख्या 4319 है।

क्षेत्रफल

यह द्वीप 2.79 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। कलपेनी को विशाल और उथले लैगून ने चारों ओर से घेर रखा है।

भाषा

मुख्य भाषा मलयालम ही है। यहाँ की भाषा-मलयालम, म्हाल और अंग्रेज़ी भी बोली जाती है।

जलवायु

यहाँ का अधिकतम तापमान-32 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री से. होता है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा-160 सेमी है। मॉनसून के दौरान पानी के जहाज़ की सेवाएं बंद रहती हैं।

पर्यटन

कलपेनी अपनी सुंदरता और तिलक्कम व पिट्टी नामक छोटे टापुओं के लिए जाना जाता है। कलपेनी के उत्तर में चेरियम नाम का सुनसान टापू भी बहुत लोकप्रिय है। यहाँ तैराकी, कायक, सेल बोट, पेडल बोट आदि का आनंद लिया जा सकता है। यहाँ किराए पर वाटर स्पोर्टस क्राफ्ट की व्यवस्था है।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=कल्पेनी_द्वीप_समूह&oldid=244339" से लिया गया