ऐश्वर्या राय को मिले सम्मान एवं पुरस्कार  

ऐश्वर्या राय विषय सूची
ऐश्वर्या राय को मिले सम्मान एवं पुरस्कार
पूरा नाम ऐश्वर्या राय बच्चन
प्रसिद्ध नाम ऐश्वर्या राय
अन्य नाम ऐश
जन्म 1 नवंबर, 1973
जन्म भूमि मंगलोर, कर्नाटक
अभिभावक कृष्णराज राय और वृंदा राय
पति/पत्नी अभिषेक बच्चन
संतान पुत्री (आराध्या बच्चन)
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री
मुख्य फ़िल्में 'ताल', 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम', 'गुरु', 'ब्राइड एंड प्रिजुडिस', 'सरकार राज', 'रेनकोट', 'जोधा अकबर', 'धूम 2', 'ऐ दिल है मुश्किल' आदि।
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (2 बार), आइफा दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
प्रसिद्धि अभिनेत्री, मॉडल
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन
अन्य जानकारी ऐश्वर्या राय ने 1994 में 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी।
अद्यतन‎

ऐश्वर्या राय के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये भारत सरकार ने वर्ष 2009 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उसी साल उन्होंने "आर्डर ऑफ़ फ्रांस" का ख़िताब भी मिला पर उन्होंने लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे और वे चाहती थीं कि उनका पूरा परिवार उस समारोह में हो। जून 2009 में उन्हें आइफा और दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ख़िताब मिला। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद अपने पारिवारिक दायित्व को देखते हुये उन्होंने फ़िल्मों में काम करना काफ़ी कम कर दिया। 1999 में ऐश्वर्या ने विश्व भ्रमण में बॉलीवुड के प्रचार में हिस्सा लिया था। उनके साथ आमिर खान, रानी मुखर्जी, अक्षय खन्ना और ट्विंकल खन्ना थे। 2003 में ऐश कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में जूरी बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी। उन्होंने और भी कई सरकारी समाज सेवी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया हुआ है।

  • 1999- फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: हम दिल दे चुके सनम
  • 2000- आइफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: हम दिल दे चुके सनम
  • 2002- फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: देवदास
  • 2003- आइफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: देवदास
  • 2009- आइफा दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • 2009- पद्म श्री

मैडम तुसाद संग्रहालय में प्रतिमा

मैडम तुसाद संग्रहालय में ऐश्वर्या राय अपने मोम के पुतले के साथ

दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत महिलाओं में की जाती है। मशहूर पत्रिका टाइम ने भी 2004 और 2010 में विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में ऐश्वर्या को शामिल किया था। बच्चन परिवार की बहू होने के साथ अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में एक अलग पहचान बना चुकी ऐश आज न सिर्फ कई बड़ी कंपनियों की ब्रांड अम्बेसडर हैं बल्कि उभरते हुए भारत में नारी सशक्तिकरण की पहचान भी हैं। वर्ष 2004 ऐश्वर्या राय के सिने कैरियर का उपलब्धियों वाला वर्ष साबित हुआ। उस वर्ष उनके ऐश्वर्य को देखते हुये लंदन के सुप्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय में उनका मोम का पुतला लगाया गया। यह दूसरा मौक़ा था जब किसी बॉलीवुड कलाकार की मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद संग्रहालय में लगायी गयी। इससे पहले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का मोम का पुतला इसी संग्रहालय में लगाया गया था। उसी साल अमेरिका की सुप्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैगजीन ने विश्व की 100 प्रभावशाली हस्तियों में ऐश्वर्या राय का नाम शामिल किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=ऐश्वर्या_राय_को_मिले_सम्मान_एवं_पुरस्कार&oldid=610792" से लिया गया