ऋग्वैदिक कालीन महत्त्वपूर्ण शब्द  

खेत में हल (सीर) चलाता किसान

ऋग्वैदिक कालीन कुछ महत्त्वपूर्ण शब्द इस प्रकार हैं-

  • उर्वरा- जुते हुए खेत को कहा जाता था।
  • खिल्य- पशु चारण योग्य भूमि या चारागाह।
  • सीर- हल को कहा जाता था।
  • सृणि- पक कर तैयार फसल को काटने का यंत्र हासिया
  • दात्र- हासिया
  • पर्श- कटी फसल के गट्ठे (बोझ)
  • खल- खलिहान
  • खनित्रिमा- खोदने से उत्पन्न यह सिंचाई के लिए व्यवहार में लाये जाने वाले जलाशय का द्योतक है।
फ़सल के गट्ठे (पर्श) ले जाती महिला
  • कुल्या- बड़ी नाली या नहर
  • स्थिव- अन्नादि का एक सूखा नाप जो लगभग 32 ली के बराबर होता था।
  • लांगल- शब्द का प्रयोग हल के लिए हुआ है।
  • बृक- शब्द का प्रयोग बैल के लिए प्रयुक्त हुआ है।
  • करीष- शब्द का प्रयोग गोबर की खाद के लिए होता था।
  • अवत- शब्द का प्रयोग कूपों के लिए होता था।
  • सीता- शब्द का प्रयोग हल से बनी नालियों के लिए होता था।
  • ऊस्दर- शब्द का प्रयोग अनाज नापने वाले पात्र के लिए होता था।
  • कीनांश- शब्द का हलवाले के लिए प्रयोग किया जाता है
  • पर्जन्य- शब्द बादल के लिए प्रयोग किया गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=ऋग्वैदिक_कालीन_महत्त्वपूर्ण_शब्द&oldid=324075" से लिया गया