एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

अलाउंग पहाउरा अलोंप्रा  

अलोंप्रा, अलाउंग पहाउरा (1711-1760) बर्मा का राजा, जिसने 1753 से 1760 तक उस देश के कुछ प्रदेशों पर राज किया। बर्मा के मध्य में स्थित अबानगर के समीप शिकारियों के एक छोटे गाँव स्वेबो में 1711 में उसका जन्म हुआ था। वयस्क होने पर पिता की जमींदारी और शिकारियों के सरदार का वंशानुगत पद उसको मिला। 1750 के लगभग तेलंगों ने अवा और उसके समीप के कुछ प्रदेश पर अधिकार कर लिया था। अलोंप्रा ने एक सेना संगठित की और दो वर्ष में ही तेलंगों को अधिकृत प्रदेश से निकालकर 1753 में अवा पर अधिकार कर लिया और अपने आपको देश का राजा घोषित किया। उसने अपने राज्य का विस्तार किया और दक्षिण में स्थित बर्मा की राजधानी पेगू पर भी अधिकार कर लिया। 1760 में स्यामविजय के अभियान में वह अस्वस्थ हो गया और मई मास में उसकी मृत्यु हो गई। अलोंप्रा सैनिक-प्रतिभा-संपन्न वीर और कुशल राजनीतिज्ञ था। उसने नयायव्यवस्था में भी सुधार किया। उसके वंशज 1885 तक बर्मा में राज करते रहे।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 261 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अलाउंग_पहाउरा_अलोंप्रा&oldid=630011" से लिया गया