अनुपम खेर का जीवन परिचय  

अनुपम खेर विषय सूची
अनुपम खेर का जीवन परिचय
पूरा नाम अनुपम खेर
जन्म 7 मार्च, 1955
जन्म भूमि शिमला
अभिभावक पुष्कर नाथ
पति/पत्नी मधुमालती और किरण खेर (1985)
संतान सिकंदर खेर
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'सारांश', 'विजय', 'राम लखन', 'डैडी', 'लम्हे', 'खेल', 'डर', 'दिल', 'हसीना मान जयेगी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'सौदागर', 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'वीर-ज़ारा', 'स्पेशाल 26', 'खोसला का गोसला', 'हम आपके है कौन' और 'मैंने गाँधी को नहीं मारा'
शिक्षा स्नातक
विद्यालय राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, (2004) और पद्म भूषण, (2016)
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी अनुपम खेर को एजुकेशन फाउंडेशन ने 2010 में अपना गुडविल एम्बेसडर घोषित किया, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत में सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है।
अद्यतन‎

अनुपम खेर हिन्‍दी फ़िल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं। वे मुख्‍य रूप से हिन्‍दी फिल्‍मों और हिन्‍दी नाटकों का हिस्‍सा रहे हैं। उन्‍होंने कई हॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम किया है और अपने देश का नाम विदेशों में भी अपने अभिनय के जरिए ऊँचा किया है। अनुपम खेर ने पांच बार कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड जीता है। 1988 की फ़िल्म 'विजय' में उनके प्रदर्शन के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड जीता था।। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुपम खेर ने बेककहम (2002), ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस (2004), स्पीडी सिंह (2011) जैसी सुपरहिट फ़िल्में की है। इसके साथ-साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत से टी. वी शो भी किये हैं, जिनके लिये उन्हें बहुत से अवॉर्ड भी मिले है। हिंदी सिनेमा और कला के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने 2004 में उन्हें पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।[१]

जीवन परिचय

अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च, 1955 को शिमला में हुआ था। इनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे, वे पेशे से क्लर्क थे। शिमला में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक की शिक्षा पूरी की।

पढ़ाई

अनुपम खेर की पढ़ाई शिमला के डी.ए.वी. स्‍कूल से हुई है। वे नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व छात्र व पूर्व अध्‍यक्ष भी रहे हैं।

शादी

अनुपम खेर की पहली शादी मधुमालती से हुई थी। उनसे तलाक के बाद उन्‍होंने 1985 में किरण खेर से शादी कर ली, जो चंडीगढ़ से इंडिया पार्लिमेंट की नियुक्त सदस्य भी है। उनका बेटा सिकंदर खेर है, जो अभिनेता है।

फ़िल्मी सफ़र

अनुपम खेर ने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत 1982 में आयी फ़िल्म 'आगमन' से की। इसके बाद 1984 में उन्होंने 'सारांश' फ़िल्म की। उन्होंने शाहरुख़ ख़ान के साथ मिलकर बहुत सी फिल्में की है, जिनमे वे शाहरुख़ के सह-कलाकार दिखे। जैसे- 'डर' (1993), 'दिलवाले दुल्हनियाँ ले जायेंगे' (1995), 'चाहत' (1996), 'कुछ कुछ होता है' (1998), 'मोहब्बतें' (2000), 'वीर-ज़ारा' (2004) और 'हैप्पी न्यू इयर' शामिल है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अनुपम खेर (हिंदी) www.notedlife.com। अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर, 2017।

संबंधित लेख

अनुपम खेर विषय सूची


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अनुपम_खेर_का_जीवन_परिचय&oldid=608194" से लिया गया