अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन
अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन संयुक्त राष्ट्रसंघ से संबद्ध है। इसका गठन 4 अप्रैल, 1947 ई. को हुआ था, यद्यपि इसी नाम और उद्देश्य से एक कामचलाऊ संगठन 1945 ई. से ही काम कर रहा था।
प्रमुख कार्य
शिकागो में नवंबर-दिसंबर, 1944 ई. में हुए अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन में ही इसके निर्माण का विचार कर लिया गया था। इसके प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
- नागरिक उड्डयन की सुरक्षा और कुशलता के लिए विशिष्ट मापदंड स्थिर करना।
- राष्ट्रों की सीमाओं पर निर्दिष्ट बंधनों का सरलीकरण।
- अंतरराष्ट्रीय उड्डयन के लिए नौकरियों का क्षेत्र विस्तृत करना।
- हवाई यातायात की सांख्यिकी और उड्डयन के आर्थिक पक्ष का अध्ययन प्रस्तुत करना तथा
- यातायात संबंधी नियमों में विकास आदि हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |