गोपालकक्ष
गोपालकक्ष नामक स्थान का उल्लेख महाभारत में हुआ है-
'ततो गोपालकक्ष च सोत्तरात्रपि कोसलान् मल्लानामधिपं चैव पार्थिवं चाजयत् प्रभु:।'[१]
- कुछ विद्वानों के मत में गोपालकक्ष ग्वालियर का ही प्राचीन नाम है।[२]
- महाभारत[३] में गोपालकक्ष नामक स्थान पर भीम की विजय का उल्लेख है। संभवतः यह गोपाद्रि ही है।
|
|
|
|
|