एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

वालर नृत्य  

वालर नृत्य पर जारी डाक टिकट

वालर नृत्य (अंग्रेज़ी: Valar Dance) गरासिया जनजाति द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। यह नृत्य स्त्री-पुरुष द्वारा मिलकर किया जाता है। नृत्य को बिना वाद्य यंत्र के धीमी गति से किया जाता है।

  • वालर नृत्य में दो अर्द्धवृत बनते हैं, बाहर के अर्द्धवृत में पुरुष तथ अन्दर के अर्द्धवृत में महिलाएं होती हैं।
  • नृत्य का प्रारम्भ एक पुरुष हाथ में छाता या तलवार लेकर करता है।
  • इस नृत्य में पुरुष-स्त्रियाँ गीत के साथ नृत्य प्रारम्भ करते हैं। पुरुषों के गीत की पंक्ति की समाप्ति से एक पंक्ति पहले स्त्रियाँ गीत उठा लेती हैं।
  • यह नृत्य विशेषकर राजस्थान के सिरोही क्षेत्र में किया जाता है।
  • इस नृत्य में नर्तक व नर्तकी अपने आगे वाले नर्तक व नर्तकी के कंधे पर अपना दायाँ हाथ रखते हैं।
  • वालर नृत्य को 'गरासिया घूमर' भी कहते हैं।
  • पडियाँ कौढी काल जैसे गीतों के साथ यह नृत्य सम्पन होता है।
  • नृत्य विवाह के अलावा होलीगणगौर पर भी किया जाता है।


इन्हें भी देखें: गरासिया जनजाति, राजस्थान की संस्कृति एवं राजस्थान की जनजातियाँ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=वालर_नृत्य&oldid=688548" से लिया गया