इब्राहिमशाह शर्की  

  • इब्राहिमशाह शर्की जौनपुर के शर्की वंश का सबसे योग्य शासक था।
  • उसने 1402-1440 ई. तक राज्य किया था।
  • मलिक करनफूल मुबारकशाह की मृत्यु के बाद 1402 ई. में इब्राहिम 'शम्सुद्दीन इब्राहिमशाह' की उपाधि से गद्दी पर बैठा।
  • राजनीतिक उपलब्धि के क्षेत्र में शून्य रहते हुए भी सांस्कृतिक दृष्टि से उसका समय काफ़ी महत्त्वपूर्ण रहा।
  • इसके समय में जौनपुर एक महान् सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में उभरा।
  • इब्राहिमशाह शर्की हिन्दू धर्म के प्रति काफ़ी सहिष्णु था, तथा उसने हिन्दुओं को संरक्षण भी दिया था।
  • उसे स्थापत्य कला के क्षेत्र में 'जौनपुर' व 'शर्की शैली' का जन्मदाता माना जाता है।
  • लगभग 1440 ई. में इब्राहिमशाह की मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=इब्राहिमशाह_शर्की&oldid=598381" से लिया गया